फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटर की डिग्गी से 40 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटर की डिग्गी से 40 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन

खतौली। किसान के स्कूटर से चोरों ने 40 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। पुलिस ने चोरों की तलाश में दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। चोरों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

जानसठ क्षेत्र के गांव घटायन निवासी किसान पद्म सिंह मंगलवार को घर से खतौली में सामान खरीदने के आया। किसान से सबसे पहले पंजाब नेशनल बैंक से 40 हजार रुपये की नगदी निकाली। बैंक से पैसे निकालने के बाद किसान अपने स्कूटर की डिग्गी में 40 हजार रुपये की नगदी रखकर जानसठ रोड पर रेलवे लाइन के ओवरब्रिज के पास दुकान से सामान खरीदने लगा। इसी दौरान स्कूटर की डिग्गी से चोर 40 हजार रुपये निकाल कर ले गए। सामान खरीदने के बाद किसान ने स्कूटर की डिग्गी खोलकर देखी तो उसमें पैसे गायब थे। पीड़ित किसान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चोरों की तलाश में आसपास के दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। फुटेज चेक करने के बाद भी अभी तक पुलिस को चोरों का पता नहीं चल सका है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें