फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में छात्रा की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के रुड़की रोड पर दो बेटियों को स्कूल छोड़ने जा रहे पिता की बाइक में पीछे से आई तेज रफ्तार गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता और दूसरी बेटी घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एकता विहार कॉलोनी निवासी सतीश की दो बेटियां दिशा (13) और रितिका (10) शहर के रुड़की रोड स्थित गुरू रामराय पब्लिक स्कूल में पढ़ती हैं। शनिवार को मौसम खराब होने के चलते सतीश दोनों बेटियों को बाइक से स्कूल छोड़ने के लिए जा रहा था। जैसे ही सतीश रुड़की रोड से स्कूल की तरफ मुड़ा, पीछे से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सतीश व छोटी बेटी रितिका तो सड़क पर कच्चे में गिरे, जबकि मासूम दिशा सिर के बल सड़क पर जा गिरी। दिशा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सतीश व छोटी बेटी रितिका घायल हो गए। हादसे के बाद लाड़ली को खून से लथपथ सड़क पर पड़े देख सतीश व बहन रितिका होश खो बैठे, जिन्हें आसपास के लोगों ने बामुश्किल संभाला। उधर, हादसे को अंजाम देने वाला चालक बोलेरो लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया, जबकि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें