जानसठ। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने तथा बूथों पर अनुपस्थित रहने के मामले में तहसीलदार के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने 18 बीएलओ के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। सभी बीएलओ प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक के पद पर तैनात हैं।
नायब तहसीलदार भगत सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 30 जून तक मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें अधिकतर प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक शामिल है और इनके अलावा अन्य विभागों के कर्मचारियों को बीएलओ के रूप में तैनाती की गई थी। मतदाता सूची का पुनरीक्षण का कार्य 24 जून को समस्त बीएलओ को ग्राम सभा वार्ड रेजिडेंट वेलफेयर की बैठकों में आमजन के बीच बैठकर और पढ़कर सुनाने के बाद दावे, आपत्तियों की प्राप्ति की जानी थी, लेकिन बीएलओ अपने कार्यस्थल पर अनुपस्थित पाए गए है। नायब तहसीलदार ने बीएलओ अमित कुमार, सरिता, संजय, रजनीश कुमार, नीलम, मुनेश, मनोज कुमार, कल्पना शर्मा, सत्यपाल सिंह, सुमन, बबीता, रिहाना, मनी, रीना, विकास कुमार के विरुद्ध थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।