फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के दो पक्षों में संघर्ष, पथराव, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों में संघर्ष, पथराव, दो घायल
विज्ञापन

मोरना। खेतों में सिंचाई के पानी की नाली को लेकर परिवार के ही दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर पथराव भी हुआ। पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई। हमले में दो घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर बमुश्किल शांत किया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

ककरौली क्षेत्र के गांव ढ़ांसरी में सिंचाई की नाली को लेकर आपस में पारिवारिक विवाद चला आ रहा है। नाली को तोड़ने को लेकर अक्सर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद होता रहता है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने पंचायत कर विवाद का पटाक्षेप भी करा दिया था। सोमवार को इसी विवाद को लेकर दोनों परिवार के लोग आमने सामने आए गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर धारदार हथियार चले और पथराव भी हुआ। हमले में दो लोग घायल हो गए। घायल अमरदीप पुत्र बरण सिंह ने बताया कि उसके ताऊ चरण सिंह व ताऊ के बेटे अनुज ने उस पर जानलेवा हमला कर घायल किया है। वहीं दूसरे पक्ष चरण पुत्र हुकम सिंह पर सुधीर द्वारा जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर देने की बात बताई गई। थाना प्रभारी जितेंद्र अंबावत ने बताया कि दोनों पक्ष घायल हैं। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें