छेड़छाड़ के आरोपी को जेल भेजा
मीरापुर। रामराज पुलिस ने क्षेत्र के गांव में आरोपी युवक को छात्रा से अश्लील हरकतें करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित पिता ने 30 अप्रैल को गांव के ही एक युवक मल्लू पुत्र फरमूद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी युवक उसकी बेटी को स्कूल आते जाते समय परेशान करता था।
कार चालक को युवकों ने पीटा
मीरापुर। बाइक सवार दो युवकों ने सरेबाजार एक कार चालक को मारपीट कर घायल कर दिया और फरार हो गए। पीड़ित कार चालक गांव चुड़िय़ाला निवासी शादाब पुत्र दिलशाद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे वह कार लेकर बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक पर सवार दो युवकों ने कार में साइड मार दी। कार चालक द्वारा विरोध करने पर बाइक सवारों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया और फरार हो गए।