मधुमक्खी पालकों को लूटा
पुरकाजी। मधुमक्खी पालन करने वालों से कुछ बदमाशों ने मारपीट कर तीस हजार की नगदी लूट ली। सूचना पर पुलिस ने कांबिंग की, मगर सफलता नहीं मिल सकी। पीडितों ने तहरीर दे दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। सहारनपुर के गंगोह निवासी सपोज कुमार और राजस्थान जिला भरतपुर के ग्राम रसिया निवासी रामधन यहां हरिनगर के जंगल में मधुमक्खी पालन कार्य करते हैं। मंगलवार रात वे फार्म पर सोए हुए थे। आरोप है कि रात में कुछ बदमाश आए और उसने मारपीट की। बाद में बदमाश 30 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट ले गए। शोर सुनकर पास ही दूसरे फार्म पर सो रहे सपोज के भाई मोनू मौके पर आया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर पुलिस ने घटनास्थल पर आकर जानकारी ली। इसके बाद बदमाशों को तलाश किया, मगर कोई सफलता नहीं मिली। घायलों को परिजनों ने सहारनपुर के प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। मोनू ने घटना की तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
भाजपाइयों को जिम्मेदारी सौंपी
पुरकाजी। नगर पंचायत के हाल में भाजपा के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी यशपाल पंवार और विस्तारक नरदेव सिंह ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। सेक्टर और बूथ अध्यक्षों को उनके दायित्व की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। संजय वर्मा, राजकुुमार त्यागी, हरिराम सक्सेना, विरेंद्र सिंह, नरेश मिगलानी, कनवरलाल वर्मा, राजू वर्मा, डा ओपी गौतम, राजू राठी, कंवरपाल, प्रताप सिंह, नरेश गुर्जर, मनोज चौहान, राजेश गुर्जर, कंवरपाल, मनोज जोधा, डा अजब सिंह, सागर कोरी, रजनीश अग्रवाल आदि मौजूद मौजूद रहे । अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुक्कड़ सिंह और संचालन राकेश आडवानी ने किया।