फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की गुमशुदगी दर्ज कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा की गुमशुदगी दर्ज कराई
विज्ञापन

जानसठ। कोतवाली में तैनात एक दरोगा के ड्यूटी से लापता होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दरोगा की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
थाने में तैनात दरोगा मानसिंह 5 मार्च को पुलिस विभाग के काम से लखनऊ व आगरा गया था। वहां से आकर उसने थाने में अपनी आमद दर्ज करा दी थी। उसके बाद से वह अचानक लापता हो गया। दरोगा का मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ आ रहा है। दरोगा के लापता होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पहले परिजनों को लापता होने की सूचना दे दी है। परिजनों ने थाने पहुंचकर दरोगा की गुमशुदगी दर्ज कराई है। एसएसआई मनोज यादव ने बताया कि दरोगा पारिवारिक कारणों से तंग होकर कहीं चला गया था। दरोगा का पता लग गया है। शुक्रवार तक वह अपनी आमद करा लेेंगे।
विज्ञापन


पथराव करने का आरोप
मोरना। गांव मोरना निवासी वृद्धा ओमवती पत्नी जगबीर ने थाना भोपा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने घर में अकेली रहती है। पड़ोसी उस पर मकान को बेचने का दबाव बनाते रहते हैं। बुधवार की रात को पड़ोसियों ने उसके मकान में पथराव कर दिया, जिससे वह भयभीत है। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें