फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से मिलने आए युवकों को ग्रामीणों ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवकों को दबोचा
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव में महिला से मिलने पहुंचे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। रविवार को थाने में इस मामले में हिंदू युवा वाहिनी के संयोजक अर्पण बालियान के नेतृत्व में प्रकरण में समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार देर रात भौराकलां क्षेत्र के एक गांव में युवक महिला से मिलने आया था। महिला से उसके संबंध थे। उसके साथ शामली जनपद के गांव कच्ची गढ़ी निवासी उसका दोस्त भी साथ था। महिला के परिजनों को भनक लगने पर परिजनों ने शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने रात में दोनों को पकड़कर बंधक बना लिया। उसके बाद दोनों को पुलिस को सौंप दिया। मामला अलग-अलग समुदाय का होने की वजह से पुलिस ने मामले में संवेदनशीलता बरती। रविवार को युवकों को छुड़ाने के लिए क्षेत्र के संभ्रात लोग पहुंच गए। हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक अर्पण, कच्ची गढ़ी के प्रधान ओमपाल सिंह और भौराखुर्द के सुधीर ने एचएसओ जीसी शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस को हकीकत से अवगत कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद मामले का निस्तारण कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें