फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतका के मुस्लिम पति को हिरासत में रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। सड़क हादसे में हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने शक के आधार पर उसके पति को हिरासत में ले लिया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

जिला बिजनौर के रहने वाला शादाब ने तीन माह पूर्व प्रेम प्रसंग के चलते शाहपुर की रहने वाली युवती से कोर्ट मैरिज की थी। युवती ने शादाब से दूसरी शादी की थी। बुधवार रात करीब 9 बजे दंपती बाइक पर शाहपुर जा रहे थे। खतौली व जानसठ रोड पर गांव खानजहांपुर के पास बाइक सड़क पर पड़ी ईंट पर चढ़ने से अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। बाइक के गिरने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति शादाब भी घायल हो गया था। पुलिस ने रात में ही शादाब को जांच पड़ताल करने के लिए हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह मृतका के परिजनों को थाने बुलवाया। परिजनों ने बताया कि युवती ने अपने पहले पति को छोड़कर बिजनौर के शादाब से कोर्ट मैरिज कर लिया था। उनका उससे कोई संबंध नहीं है। इस बाबत परिजनों ने पुलिस को लिखकर भी दे दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद पत्नी के शव को पति शादाब के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें