फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी चोरी की घटना का खुलासा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। क्षेत्र के गांव भैसानी में हुई लाखों की चोरी की घटना का एक सप्ताह बाद पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है, जिसे लेकर पीड़ित परिवारों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

दो फरवरी को गांव भैसानी में चोरों ने चार घरों में चोरी की घटना को अंजाम देकर करीब 25 लाख के जेवरात सहित नगदी चुरा ली थी। एसएसपी सुधीर कुमार ने स्वयं गांव में पहुंचकर पीड़ितों से घटना की जानकारी लेकर जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया था। एसओजी टीम व थाना पुलिस को घटना के खुलासे में जुट जाने के निर्देश दिए थे। घटना को एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं। जिसे लेकर पीड़ित परिवारों में रोष व्याप्त है। इस संबंध में पीड़ित अक्षय त्यागी व अशोक त्यागी का कहना है कि पुलिस गांव में तो आती रहती है मगर घटना का खुलासा नहीं कर पा रही है। उधर, इंस्पेक्टर अमरदीप लाल का कहना है कि एसओजी टीम के अलावा थाना पुलिस की टीमें भी घटना के खुलासे में लगी हुई हैं। इसके अलावा पूर्व में थाने पर तैनात रहे कुछ पुलिस कर्मियों को वापस थाने पर बुलाकर घटना को खुलासे में लगाया गया है जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें