फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइल नंबर-4 की संशोधित खबर-

विज्ञापन
विज्ञापन
गोदाम से नगदी चोरी करने वाला चोर पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खतौली (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने पॉश कालोनी में कोल्ड ड्रिंक्स के गोदाम से हजारों रुपयों की नगदी चोरी करने वाले चोर को पकड़ लिया। पुलिस ने चोर के कब्जे से चोरी की रकम भी बरामद की है। पुलिस ने चोर को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दयालपुरम कालोनी में बुधवार की रात को चोर ने इकबाल के कोल्ड ड्रिंक्स गोदाम के अंदर घुसकर हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ली थी। पीड़ित गोदाम मालिक की ओर से चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पुलिस ने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चोर की पहचान की थी। पुलिस ने शुक्रवार को रेलवे रोड से गोदाम में चोरी करने वाले चोर अंकित पुत्र रतन प्रकाश निवासी ककरोई रोड दहिया कालोनी, थाना सेक्टर-23 सोनीपत, हरियाणा हाल निवासी मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नरा को बैग के साथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान अंकित के बैग से चोरी की रकम 14 हजार 920 रुपये बरामद की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अंकित ने पूछताछ के दौरान चोरी करने की घटना कबूल की है। पुलिस ने चोरी की नगदी बरामद करके चोर का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें