फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टशनबाजी में दो छात्रों पर हमला, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टशनबाजी में दो छात्रों पर हमला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कॉलेज की टशनबाजी में छात्रों ने ही दो छात्रों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों पीड़ितों के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के गांव न्याजूपुरा निवासी दानिश रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र है। बृहस्पतिवार को कॉलेज की छुट्टी होने पर वह घर लौट रहा था। जब वह झांसी रानी चौक के निकट पहुंचा, तभी पीछे से आ रह छात्रों के एक गुट ने उसे दबोचकर जमकर धुनाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर फरार हो गए, जिसके बाद घायल छात्र को जिला अस्पताल में उपचार दिलाकर परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। उधर, रोडवेज स्टैंड के पास स्थित इंटर कॉलेज के ही बुढ़ाना निवासी छात्र कपिल पर भी बृहस्पतिवार को छुट्टी होने के बाद कॉलेज से बाहर निकलते ही छात्रों के एक गुट ने हमला कर दिया। जमकर मारपीट में कपिल का एक हाथ भी टूट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हमलावरों की तलाश की, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। पीड़ित छात्र के परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस जांच पड़ताल में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें