बड़ौत (बागपत)।
पुलिस ने सिंडिकेट बैंक की मुख्य शाखा के प्रबंधक की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ 25 लाख रुपये के फर्जी चेक से नगदी निकालने का मामला दर्ज किया। पुलिस ने लूंब गांव के प्रधान को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया है, लेकिन देर रात तक प्रधान जी कोतवाली नहीं पहुंचे।
छपरौली ब्लाक में तैनात सचिव गौरव खोखर ने 12 सितंबर को लूंब गांव के प्रधान सुभाष को 35 सौ रुपये का मानदेय का चेक जारी किया । बुधवार को सचिव गौरव खोकर लूब स्थित सिंडिकेट बैंक में चेक की एंटी कराने पहुंचा तो बैंक की बड़ौत शाखा के प्रबंधक हुशनेंद्र ने सचिव गौरव को फोन कर बताया कि एक युवक 25 लाख रुपये का चेक लेकर आया है, जिस पर प्रधान और सचिव की मोहर लगी है। सूचना पर सचिव बैंक की बड़ौत शाखा में पहुंचा तो यह मामला फर्जी मिला। बैंक प्रबंधक ने पुलिस को बुलाया और संबंधित युवक को पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध मेें बैंक प्रबंधक हुशनेंद्र सिंह ने युवक शमीम खान पुत्र कल्लू निवासी सरकुर्लर रोड पट्टी चौधरान के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को 25 लाख के फर्जी चेक का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कोतवाल बीएस सिरोही ने बताया कि हिरास में आरोपी युवक ने बताया कि 25 लाख रुपये का चेक लूंब के प्रधान सुभाष ने उसे दिया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए ग्राम प्रधान को कोतवाली में बुलाया, लेकिन देर रात नहीं प्रधान जी कोतवाली में नहीं पहुंचे। पुलिस फर्जी चेक के मामले की जांच करने में जुटी है।