फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में लापता हुआ हमीरपुर का युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में लापता हुआ हमीरपुर का युवक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में रिनोवेशन के काम में लगा हमीरपुर का युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। तीन दिन से युवक का सुराग नहीं लगने पर मेरठ निवासी ठेेकेदार ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराते हुए अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मेरठ जनपद के मंगल पांडे नगर निवासी धीरेंद्र ने शहर कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि जिला अस्पताल में काफी समय से हमीरपुर के गांव हुसियाना निवासी अरविंद (35) पुत्र शिवपाल जिला अस्पताल में रिनोवेशन का काम कर रहा था। युवक रुड़की रोड स्थित पाल धर्मशाला के कमरा नंबर-छह में रह रहा था, जो सात सितंबर को संदिग्ध हालात में लापता हो गया। जब तीन दिन तक लगातार वह काम पर नहीं आया तो सहकर्मियों ने उसके कमरे पर जाकर देखा, जहां उसका सारा सामान मौजूद मिला। यही नहीं अरविंद की बाइक भी धर्मशाला प्रांगण में ही खड़ी मिली। धर्मशाला कर्मियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि उसे सात सितंबर के बाद से देखा ही नहीं गया है। अरविंद का मोबाइल भी तभी से लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। इस पर ठेकेदार ने अनहोनी की आशंका जताते हुए अरविंद की गुमशुदगी दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें