फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास शिक्षक के मकान से दस लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी के पास शिक्षक के मकान से दस लाख की चोरी
विज्ञापन

धामपुर। गांव जैतरा में रेलवे स्टेशन के सामने रहने वाले शिक्षक के बंद मकान के ताले तोड़ कर चोरों ने सोने, चांदी के जेवर और सवा लाख की नगदी समेत करीब दस लाख का माल समेट लिया। शिक्षक वर्तमान में बीमारी के कारण देहरादून के जौलीग्रांट में भर्ती है और परिजन भी उसके साथ वहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, पुलिस चौकी मात्र 100 मीटर दूर हुई इस वारदात से क्षेत्र के लोगों में रोष है।
विज्ञापन

गांव जैतरा निवासी विनीत चौहान धामपुर के गांव बुआपुर नत्थू में जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक है। वह पिछले काफी दिनों से बीमार है। उनका देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में उपचार चल रहा है। चार दिन से वह इसी अस्पताल में भर्ती है। परिवार में पत्नी मंजू चौहान के अलावा दो पुत्री और एक पुत्र है। दो पुत्री देहरादून के डाक पत्थर में दादा-दादी के पास रहकर पढ़ाई कर रही है जबकि पत्नी और पुत्र उनके साथ अस्पताल में थे। घर में ताला लगा था। चोर शनिवार की रात मेन गेट का ताला तोड़ कर घर में घुसे और ड्राइंग रूम में लगे दरवाजे को ताड़ने का प्रयास किया। जब नहीं टूटा तो चोरों ने किचन की खिड़की को उखाड़ कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने घर के तीन कमरों के ताले तोड़ कर उनमें रखी सेफ, अलमारी से माल समेट कर फरार हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर रिश्तेदार अर्चना सिंह और सुधा चौहान मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी विनीत चौहान को दी। शिक्षक के मुताबिक चोर घर में रखी सवा लाख की नकदी, 25 तौले सोने और 20 तौले चांदी के जेवर, गैस सिलेंडर, इनवर्टर, बैटरी सहित अन्य सामान समेट कर ले गए। उनका करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जांच की और रिपोर्ट कायम कर जल्द खुलासे का भरोसा दिया। घटना से ग्रामीणों में दहशत है। लोगों का कहना है कि चोरों ने जिस स्थान पर घटना को अंजाम दिया है, वहां से पुलिस चौकी 100 मीटर दूर स्थित है। घर के सामने रात को 100 डायल पुलिस की गाड़ी भी खड़ी रहती है। ऐसे में चोरों ने वारदात कर पुलिस को चुनौती भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें