फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय व प्रिंटिंग प्रेस में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मलीरा के प्राथमिक विद्यालय में चोरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव मलीरा स्थित प्राथमिक विद्यालय की रसोई के ताले तोड़कर बदमाशों ने वहां से सभी सामान चोरी कर लिया। वहीं, स्कूल का फर्नीचर भी तोड़ दिया। स्कूल प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। उधर, रुड़की रोड स्थित प्रिंटिंग प्रेस के भी ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मलीरा स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शाइस्ता बानो ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की रात्रि कुछ बदमाश स्कूल में घुस गए और रसोई के ताले तोड़कर वहां से खाना पकाने के साथ ही सभी सामान चोरी कर लिया। इसके साथ ही बदमाशों ने वहां रखा फर्नीचर भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रुड़की रोड स्थित नूर मार्केट में स्थित हीरा प्रिंटिंग प्रेस के ताले तोड़कर बदमाशों ने शुक्रवार देर रात वहां से बैट्री समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। शनिवार सुबह प्रिंटिंग प्रेस खोलने पहुंचने पर पीड़ित को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें