फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम के ताले तोड़कर कीमती सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी सरवट निवासी सुब्दुलरर्हमान ने तहरीर देकर बताया कि उसका गांव के बाहर लोहे का गोदाम है। बृहस्पतिवार देर रात चोरों ने गोदाम के ताले तोड़कर वहां से तीन गीयर बॉक्स, कीमती पार्ट्स व अन्य सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार को गोदाम पहुंचने पर घटना की जानकारी मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, गांव शेरनगर निवासी वाजिद ने तहरीर देकर बताया कि उसका ट्रक बृहस्पतिवार रात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मक्कीनगर में खड़ा हुआ था। वहां से देर रात चोरों ने ट्रक चोरी कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की, लेकिन ट्रक व चोरों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


युवक से मारपीट कर दी धमकी
मुजफ्फरनगर। गांव सुजड़ू की लीकड़ा पट्टी निवासी बदलू ने तहरीर देकर बताया कि उसकी मोहल्ले के ही युवक से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि खालिद, आसिफ व साजिद पुत्रगण याकूब कुरैशी ने बृहस्पतिवार देर शाम घर में घुसकर उसके साथ गाली-गलौच कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने बदलू के साथ मारपीट कर दी। शोर मचाने पर परिजन पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें