फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लाख रुपए न देने पर कार से धक्का देकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
दस लाख रुपये नहीं देने पर कार से धक्का देकर फरार
विज्ञापन

जानसठ। ससुरालियों की 10 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वाले कार से विवाहिता को धक्का देकर फरार हो गए। विवाहिता के पिता ने पति सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रामराज निवासी कुलदीप सिंह पुत्र महेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने मार्च 2017 में अपनी पुत्री शोहरत प्रीत कौर का विवाह पंजाब के अमृतसर निवासी हरदीप सिंह पुत्र कश्मीर सिंह के साथ किया था। उसने शादी में आठ लाख रुपये नकदी भी दी थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने शोहरत प्रीतकौर को अतिरिक्त दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करने लगे थे। आरोप है कि पैसे देने से मना करने पर ससुराल के लोग विवाहिता को प्रताड़ित करते चले आ रहे थे। 13 नवंबर को ससुराल से पांच लोग रामराज में आए थे। ससुराल वालों ने 10 लाख रुपये की मांग पूरी करने की बात कही, जिसको विवाहिता के मायके वालों देने से इंकार कर दिया। ससुराल वालों ने विवाहिता को अपने साथ ले जाने से इंकार कर दिया। समझाने बुझाने पर वे लोग विवाहिता को कार में लेकर चल दिए। जानसठ पहुंचने पर पति व उसके परिजनों ने विवाहिता को कार से धक्का देकर सडक़ पर गिरा दिया और वहां से फरार हो गए। इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि दहेज की धाराओं में पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें