बागोवाली में गोकशी पकड़ी, आरोपी फरार
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने गांव बागोवाली में एक मकान में छापा मार कर गोकसी पकड़ी है। आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उनकी तलाश की जा रही है। उधर, शहर कोतवाली पुलिस ने भी गोकशी के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं।
नई मंडी कोतवाली पुलिस को बागोवाली में गोकशी की सूचना मिली थी। पुलिस ने एक मकान पर छापा मारा। वहां गोकशी कर रहे दो महिलाओं सहित पांच लोग फरार हो गए। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में गोमांस, उपकरण, एक जीवित बछिया बरामद की। पुलिस ने शादाब, शाहरुख, अरमान, शमा और बाजिया उर्फ आशो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर, शहर कोतवाली पुलिस ने सूजडू में छापा मारा। पुलिस ने मौके से मांस बरामद कर दो आरोपी रिहान और जफर को गिरफ्तार किया, जबकि तस्लीम और शहादत फरार हो गए, जिन्हें पुलिस तलाश रही है।