पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
पुरकाजी। ग्रामीण ने गांव के ही व्यक्ति के ताना देने से आहत होकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या कर लेने के मामले में पुलिस ने आरोपी पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्जकर उसे जेल भेज दिया।
29 अप्रैल को क्षेत्र के गांव मलकपुरा से एक विवाहिता घर से लापता हो गई थी, जिसको लेकर गांव के ही एक युवक द्वारा गांव में रह रहे विवाहिता के मामा थाना शाहपुर के गांव धनायन निवासी 50 वर्षीय मामचंद को कुछ ताने मार दिए थे। इससे आहत होकर अधेड़ ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक के भांजे की तहरीर पर पुलिस ने ताने मारने वाले युवक बाली पुत्र मानसिंह के विरुद्ध धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा गांव झबरपुर निवासी सोनी पुत्र जयपाल के न्यायालय द्वारा वारंट जारी होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा।