फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड ब्वाय केंद्र की पीआई दुकानदार को देकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
15 दिनों से लापता है वार्ड ब्वाय
विज्ञापन

खतौली।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महत्वपूर्ण पीआई (पुलिस इंफॉरमेशन) रजिस्टर को वार्ड ब्वाय एक दुकानदार को देकर फरार हो गया। दस दिन बाद दुकानदार ने अस्पताल पहुंचकर पीआई स्वास्थ्य कर्मियों को ले जाकर दी। वार्ड ब्वाय पिछले 15 दिनों से लापता है। परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सीएचसी का वार्ड ब्वाय नरेश कुमार आठ फरवरी से लापता है। वह अपने साथ अस्पताल की महत्वपूर्ण पीआई को भी अपने साथ ले गया था। परिजन उसको उसी दिन से तलाश करने में लगे हुए हैं। हालांकि उसका अभी तक कहीं पता नहीं चल सका है। बैंक में खाते की जांच पड़ताल कराई तो पता चला कि उसने अपने एटीएम के माध्यम से 20 हजार रुपये की नगदी भी निकाली है। दस दिन पूर्व अस्पताल में एक दुकानदार पीआई लेकर पहुंचा था। उसने बताया कि वार्ड ब्वाय यह रजिस्टर उनकी दुकान पर देकर गया था। वह इस रजिस्टर को लेने नहीं आया। दुकानदार को स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि वह अस्पताल से लापता है। पीआई मिलने पर पुलिस ने दुकानदार से भी वार्ड ब्वाय के बारे में पूछताछ की। वार्ड ब्वाय पिछले 15 दिनों से लापता चल रहा है। सीएमएस डॉ. राजीव निगम ने वार्ड ब्वाय के लापता होने की जानकारी सीएमओ को दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें