फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में महिलाओं से की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल में महिलाओं से छेड़खानी
विज्ञापन

पुरकाजी। जंगल में घास लेने गई महिलाओं से कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। शोरशराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चार युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
बृहस्पतिवार करीब चार बजे एक ग्राम की कुछ महिलाएं जंगल में घास लेने गई थी, जहां पर गाड़ी में आए युवकों ने महिलाओं से छेड़छाड़ शुरू करते हुए एक महिला को दबोच लिया, जिसमें वह घायल हो गई। इस पर अन्य महिलाओं द्वारा शोर-शराबा करने पर निकट ही खेतों पर काम कर रहे कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और चार युवकों को पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान बालेश गुर्जर भी मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी, जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल महिला को अस्पताल पहुंचाकर चारों युवकों को थाने ले आई। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम शोकीन, जीशान और दिलखुश पुत्रगण अलीहसन निवासी ग्राम दौलतखेड़ी सरसावा व आबिद पुत्र वकील निवासी ग्राम चोरा सरसावा बताया। इस संबंध में इंस्पेक्टर का कहना है कि मामला आपस में मारपीट का है। मारपीट क्यों हुई, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


खनन करने वालों का शांतिभंग में चालान
पुरकाजी। खनन से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर हुई खनन करने वालों में मारपीट की घटना में पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किए गए दो लोगों का शांतिभंग की धारा में चालान किया है।
विज्ञापन

बुधवार रात धमात गंग नहर पटरी पर रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर कुछ खनन करने वालों में मारपीट हो गई थी, जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई थी। जबकि अन्य लोग रेत से लदी ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए उत्तराखंड के ग्राम नारसन निवासी विकास व थाना क्षेत्र के ग्राम सेठपुरा निवासी वेद प्रकाश का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें