मीरापुर। एसएलओ सहारनपुर के खाते से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में सहारनपुर पुलिस ने मीरापुर के गांव कैथोड़ा में दबिश दी। बाद में पुलिस दो युवकों को पूछताछ के लिये हिरासत में लेकर सहारनपुर लौट गई। सहारनपुर के थाना सदर बाजार के उप निरीक्षक प्रदीप यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम बुधवार को मीरापुर आई। थाने पर आमद करा कर स्थानीय पुलिस की मदद से कैथोडा गांव में दबिश दी। पुलिस टीम के साथ दो आरोपी भी थे। इन दोनों आरोपियो की निशानदेही पर पुलिस ने मीरापुर के गांव कैथोडा में दबिश दी और वहां से दो भाईयों आसिफ और वासिफ पुत्रगण सलीम को उठाकर आने साथ ले गयी। बताया गया कि दोनों सहारनपुर एसएलओ के खाते से धोखाधडी करने के आरोपी हैं। इस मामले में पकडे गये अन्य कुछ युवको से भी पूछताछ जारी है।
छह पर बिजली चोरी का आरोप
मीरापुर। विद्युत निगम के जई विनीत कुमार सैनी ने छह लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। बताया कि सभी आरोपी बिजली के बकायेदार थे तथा कनेक्शन कटे थे। चेकिंग के दौरान सभी आरोपियों के घरों पर बिजली प्रयोग होती पाई गई। जेई के अनुसार बिजली चोरी करने व बकाया रकम जमा न करने के आरोप में कैथोडा निवासी साकिब, इकराम, मुश्ताक, अशरफ, यामीन व शमशाद शामिल हैं।