छात्रों के दो गुटों में मारपीट
खतौली। छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक छात्र घायल हो गया। बृहस्पतिवार की सुबह तहसील के पास कोचिंग करके अपने घर लौट रहे छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद छात्रों में मारपीट होने लगी। वहां गुजरने वाले राहगीरों ने छात्रों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। राहगीरों के वहां से चले जाने पर फिर से छात्रों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में छात्र संदीप घायल हो गया। आरोपी छात्र वहां से भाग निकले। घायल छात्र का उसके दोस्तों ने चिकित्सक के यहां उपचार कराया। पुलिस को छात्रों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
मंदिर में आज भंडारा
खतौली। आवास विकास कॉलोनी के सिद्धपीठ कैला देवी नवदुर्गा मंदिर में हर माह की तरह अष्टमी स्थिति का 220वें भंडारे का आयोजन शुक्रवार को होगा। इस आशय की जानकारी मंदिर के संस्थापक रामभरोसी लाल गुरुजी ने दी है।