फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष समेत चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ब्लाक अध्यक्ष समेत चार पर मुकदमा
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। पांच दिन पूर्व सीएचसी में मरीज के उपचार में कोताही का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने हंगामा किया था। डॉक्टर की तहरीर पर सरकारी काम में बाधा डालने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में ब्लाक अध्यक्ष समेत चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
दो सितंबर को सीएचसी पर डॉक्टर अतुल कुमार और वार्ड ब्वाय गजे सिंह से माफी मंगवाने का वीडियो वायरल किया गया था। जिससे पूरे जिले के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आक्रोशित थे। चार सितंबर को स्वास्थ्य विभाग के अनेक संगठनों के नेताओं ने बैठक कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। सीएचसी के चिकित्सक और कर्मचारी के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस 48 घंटे तक मुकदमा दर्ज करने से बचती रही। तहरीर देने के दो दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार से तमाम स्वास्थ्य सेवाएं ठप करने की चेतावनी दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने इस संबंध में एसएसपी को अवगत करा दिया था। उसके बाद मौके की नजाकत भांपते हुए थाना पुलिस ने बुधवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली। जिसमें ब्लाक अध्यक्ष विकास शर्मा, भाकियू नेता राजेंद्र भगत अकबरगढ़ चौकीदार, ग्राम अध्यक्ष ओमबीर सिंह और उसकी पत्नी को नामजद किया है। इस संबंध में बृहस्पतिवार दोपहर बाद सीएचसी पर जिले फार्मेसिस्ट संगठन, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन और आयुष विभाग के चिकित्सकों की मीटिंग हुई। मामले में सुलहनामा कराने के लिए कुछ भाकियू नेता भी मौके पर पहुंचे, लेकिन ब्लाक अध्यक्ष के नहीं पहुंचने के कारण मीटिंग बेनतीजा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें