फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के बवाल में दो आरोपी जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ के बवाल में दो आरोपी जेल भेजे
विज्ञापन

जानसठ/सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर) । गांव मोघपुर और भटौड़ा के ग्रामीणों में छेड़छाड़ को लेकर हुए बवाल में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सिखेड़ा क्षेत्र के गांव भटौड़ा और मोघपुर के युवकों में छेड़छाड़ को लेकर मारपीट हो गई थी। एक पक्ष ने फायर कर एक युवक को घायल कर दिया था। इस घटना के बाद हुए बवाल में तीन बाइकें जला दी गई थीं। मामले में नफजूल ने मोघपुर गांव निवासी उत्तम और प्रिंस को नामजद करते हुए आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने नामजद आरोपी प्रिंस पुत्र विनोद और गगन पुत्र चंद्रवीर को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। पुलिस ने उत्तम को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया था। इंस्पेक्टर सुभाष सिंह ने बताया कि मामले में उत्तम और प्रिंस ही नामजद थे। आरोपी उत्तम से पूछताछ के बाद गगन का नाम सामने आया था। उसको भी घटना में शामिल होना बताया था। इसके चलते गगन का भी चालान किया है। उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में स्पष्ट हुआ है कि मुकदमा दर्ज कराने वाले पक्ष ने ही बाइक जलाई हैं। अभी इस मामले में कार्रवाई नहीं की है। दूसरे पक्ष की तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें