फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंसर गौरव हत्याकांड से संबंधित खबर-

विज्ञापन
विज्ञापन
कातिलों ने बच्चों के सिर से छीना पिता का साया
विज्ञापन

खतौली(मुजफ्फरनगर)। फाइनेंसर गौरव नागर की हत्या करके कातिलों ने दो मासूम बच्चों के सिर से उनके पिता का साया छीन लिया। मृतक की बड़ी बेटी काव्या चार साल की है और छोटा बेटा मंजीत डेढ़ साल का है। इन मासूम बहन और भाई का पिता के बिना रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का बड़ा भाई विनीत फौजी है। दोनों परिवारों की जिम्मेदारी विनीत पर आ गई है। हालांकि फौजी विनीत की तैनाती जम्मू कश्मीर में है। ऐसे हालातों में मृतक गौरव के बच्चों की परवरिश की सबसे बड़ी जिम्मेदारी दादी कुसुम व मां मधु के कंधों पर आ गई है।

हत्यारे परमिंद्र को नहीं है कोई पछतावा
गांव सराय रसूलपुर के रहने वाला मुख्य हत्यारोपी परमिंद्र है। उसने ही पैसों का तगादा करने पर फाइनेंसर गौरव नागर की हत्या करने की योजना तैयार की थी। हत्यारोपी परमिंद्र को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। हत्यारोपी का कहना था कि शव के साथ सबूत मिटाने को बाइक भी गंगनहर में फेंक दी थी। उसे नहीं मालूम था कि इतनी जल्दी वह पुलिस की पकड़ में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी रोते बिलखते अचेत होकर गिर पड़ी
फाइनेंसर गौरव की पत्नी मधु को बुधवार को जैसे ही खबर लगी थी कि उसके पति की हत्या कर दी गई है। उसके उसे दिन से आंसू नहीं रुक रहे थे। शुक्रवार को जैसे ही शव घर पहुंचा। मधु रोते बिलखते हुए अचेत होकर गिर पड़ी। शुक्रवार शाम तक भी मधु अचेत अवस्था में ही रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें