फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस्थल से तब्लीगी जमात के अमीर का बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मस्थल से तब्लीगी जमात के अमीर का बैग चोरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव सुजड़ू में सऊदी अरब से आई तब्लीगी जमात के अमीर का बैग एक धर्मस्थल से चोरी कर लिया गया। बैग में हजारों यूरो व स्थानीय नकदी के साथ ही मोबाइल व अन्य सामान भी था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ू में कुछ समय पूर्व सऊदी अरब से एक दीनी तब्लीगी जमात आई हुई है, जिसमें सऊदी अरब के मोहम्मद अली बतौर अमीर शामिल हैं। यह जमात सुजड़ूू के मोहल्ला खालसा पट्टी स्थित एक धर्मस्थल में रुकी हुई है। जमात के अमीर मोहम्मद अली ने बताया कि मंगलवार देर रात तकरीर के दौरान धर्मस्थल से उनका बैग किसी ने चोरी कर लिया। चोरी हुए बैग में डेढ़ हजार यूरो के साथ ही आठ हजार रुपये भारतीय करेंसी, एक मोबाइल और अन्य कीमती कागजात व अन्य सामान था। बैग चोरी की सूचना पर लोगों ने आसपास जांच पड़ताल भी की, लेकिन बैग नहीं मिला। पीड़ित अमीर की तरफ से पुलिस को घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। उधर, नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कंबलवाला बाग में श्रीराज दुर्गा मंदिर स्थित है। उक्त मंदिर से मंगलवार देर रात बदमाशों ने घुसकर लोहे के 22 प्वाइंट चोरी कर लिए, जिनकी कीमत 40 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है। बुधवार सुबह श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, जिसके बाद घटना की जानकारी मिली। शहर के साउथ सिविल लाइन निवासी मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र मलिक ने घटना की तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें