फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण की भैंस चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कवाल में पशु चोरी
विज्ञापन

जानसठ। गांव कवाल में चोर घेर में बंधी भैंस चोरी कर ले गए। शनिवार की शाम को गांव निवासी राहुल पुत्र बाबूराम सैनी अपने घेर में भैंस को चारा डालने के बाद घर जाकर सो गया। रात में अज्ञात चोर ने घर का ताला तोड़कर भैंस चोरी कर ले गए। पीड़ित ग्रामीण को रविवार की सुबह भैंस चोरी होने का पता चला। पुलिस को तहरीर दे दी गई है।

सोलर पैनल की बैटरी चोरी
जानसठ। गांव कवाल में लगी सौर ऊर्जा के सोलर पैनल से चोर छह बैटरी चोरी कर ले गए। ग्राम प्रधान के पति मोहम्मद इस्लाम द्वारा गांव में पथ प्रकाश के लिए सौर ऊर्जा की लाइटें लगवाई गई थीं। शनिवार की रात चोरी सोलर पैनल की छह बैटरी चोरी कर ले गए। ग्राम प्रधान ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार घायल
जानसठ। जानसठ ब्लाक का कर्मचारी अनिल चौधरी किसी काम से बाइक द्वारा तहसील में जा रहा था। बाइक के सामने अचानक आवारा पशु आ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। अनिल सड़क पर गिरने से घायल हो गया। घायल को राहगीरों ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में घायल को मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें