अधिक शराब पीने से युवक की मौत
तितावी। थाना क्षेत्र के अमीरनगर में अधिक शराब पीने से बीती रात एक युवक की मौत हो गई।
अमीरनगर निवासी अनुज राठी (25) पुत्र सुरेश राठी डीसीएम चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। आरोप है कि बीती रात अनुज ने गांव की एक परचून की दुकान से शराब खरीदी, जिसको पीने के बाद अनुज की हालत बिगड़ने से मौत हो गई। सूचना पर तितावी पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ समय के बाद आबकारी टीम भी गांव में मौके पर पहुंच गई। गांव में बिक रही अवैध शराब को बंद कराने की मांग की। गांव के ही प्रमोद मलिक ग्राम अध्यक्ष भाकियू, मुकेश मलिक, इंद्र ने आबकारी टीम व तितावी पुलिस को बताया कि गांव में शराब का कारोबार जोरों पर है। एसओ सूबे सिंह का कहना है कि अनुज ने एक गाड़ी फाईनेंस पर ली थी, जिसकी किश्त न जमा होने से अनुज बहुत डिप्रेशन मे था। इसी के चलते उसने अधिक शराब पी, शराब गांव से नहीं कहीं बाहर से पी कर आया था। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया और कोई भी कार्यवाही करने से इनकार किया है।
पुलिस का सहयोग करेंगे
तितावी। बघरा में पूर्व प्रधान आसिफ कुरैशी ने तितावी पुलिस के सहयोग से भाई चारा कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य बघरा में गोकशी, सट्टे, व अवैध कार्य करने वालों की सूचना पुलिस को देने की बात कही। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान बघरा पुलिस चौकी प्रभारी सुभाष सिंह भी मौजूद रहे।