फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन पर लगाया पति को मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने न्याय की गुहार लगाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना के शफीपुर पट्टी निवासी गीता ने मंगलवार को पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पति ओमपाल प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। महिला के अनुसार हबीबपुर निवासी एक महिला व उसके भाई का ओमपाल के घर आना-जाना था, जिन्होंने मई 2018 में शिक्षक को कुछ जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़नी शुरू हो गई। आखिरकार 11 जून को ओमपाल की दिल्ली के हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि शिक्षक की मौत होने के बाद दोनों आरोपी अपने घर से फरार हो गए हैं। महिला के अनुसार, घटना के संबंध में तहरीर दिए जाने के बावजूद थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़िता ने एसएसपी से मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

महिला को जहर देने का आरोप
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार निवासी महिला को मंगलवार सुबह जहरीले पदार्थ खाने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार पूछताछ में महिला को लेकर पहुंचे परिजनों ने कुछ लोगों पर उसे जबरन जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है, जिस पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस के अनुसार, यदि घटना की तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें