फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपार थाने में अचानक चली गोली से महिला मुंशी बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार थाने में अचानक चली गोली से महिला मुंशी बेहोश
विज्ञापन

छपार। थाने में महिला मुंशी ने दरोगा के लोड सर्विस रिवाल्वर से छेड़छाड़ की, तो अचानक गोली चली जो दीवार में लगी। अगर सामने चलती तो कई लोग आफिस में खडे़ थे।
विज्ञापन

थाने में तैनात एक दरोगा ने अपना सर्विस रिवाल्वर जमा करने के लिए दफ्तर में तैनात एक महिला मुंशी को दिया। लापरवाह दरोगा ने यह नहीं देखा कि रिवाल्वर लोड है। मुंशी ने रिवाल्वर के साथ छेड़छाड़ शुरू की तो अचानक गोली चल गई। गोली दीवार में लगी। आफिस में धुआं भर गया और थाने में हड़कंप मच गया। आफिस जो लोग कार्य के लिए खडे थे बाहर की ओर भागे और सभी पुलिस कर्मी आफिस की ओर भागे। देखा तो महिला मुंशी बेहोश हो गई। प्रभारी निरीक्षक सुभाष राठोर भी आफिस से बाहर निकले और मामला देख उनको पसीने छूट गये। उन्होंने दोनों को खरी खोटी सुनाई। घंटों तक विचार विमर्श के बाद मामले में शांत रहने को कहा और अधिकारियों को सूचना नहीं दी। थाने की दीवार पर गोली लगने का निशान है। सीओ सदर रिजवान अली का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें