फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रवियों की तलाश में खुफिया तंत्र सक्रिय हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
उपद्रवियों की तलाश में खुफिया तंत्र सक्रिय हुआ
विज्ञापन

खतौली। मुजफ्फरनगर शहर में सोमवार को एससी-एसटी एक्ट में संशोधन करने के विरोध विरोध प्रदर्शन के दौरान उपद्रव मचाने वाले लोगों की तलाश में खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है। खुफिया तंत्र ने क्षेत्र से उपद्रवियों को चिह्नित करना प्रारंभकर दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इनको चिह्नित कर इसकी रिपोर्ट पुलिस के उच्चाधिकारियों को भेजी जानी है।
विज्ञापन

नगर एवं क्षेत्र के गांवों से सोमवार को शहर में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए काफी संख्या में दलित समाज के लोग वहां पहुंचे थे। खुफिया तंत्र को शक है कि शहर में उपद्रव करने में इन लोगों का भी हाथ हो सकता है। खुफिया तंत्र भीम आर्मी समेत अन्य दलित संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों को भी चिह्नित करने में लग गया है। मंगलवार को खुफिया तंत्र से जुड़े अधिकारियों ने नगर एवं क्षेत्र के गांवों में दलित समाज के लोगों को चिह्नित किया। इसके लिए खुफिया तंत्र ने क्षेत्र में घूमकर पूछताछ की और उनको चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है। दलित संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों को भी चिह्नित करके इसकी रिपोर्ट शीघ्र अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें