फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर मारपीट व कपड़े फाडने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर पुलिस ने महिलाओं से अभद्रता की
विज्ञापन

मोरना। एक ग्रामीण परिवार ने पुलिस पर घर में घुसकर महिलाओं को मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। इस घटना को लेकर परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित परिजनों ने थाने में पुलिसकर्मियों के विरुद्ध तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ककरौली क्षेत्र के गांव दरियाबाद गंगा खादर डेरा निवासी सरदार सतनाम सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम शुक्रताल चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी साधारण कपड़ों में उसके घर पर पहुंचे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने महिलाओं जसविंद्र कौर पत्नी सतनाम व गुरमीत कौर पत्नी कश्मीर सिंह के साथ मारपीट की। पुलिस घर के अंदर से गुरुनाम पुत्र महेंद्र को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गई। महिलाओं ने पुलिस पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस की इस घटना की खबर मिलने पर गांव बिहारगढ़, दरियाबाद, भुवापुर और मीरावाला के ग्रामीण एकत्र होकर पीड़ित परिवार से मिले। ग्रामीणों ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। पीड़ित परिजनों ने थाने में पुलिसकर्मियों के विरुद्ध तहरीर दे दी है। सीओ भोपा मोहम्मद रिजवान का कहना है कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है। इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। सीओ ने बताया परिवार के लोग कच्ची शराब बनाने के कार्य में लिप्त हैं। इसके बावजूद जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें