फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों पर रिश्वत लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों पर रिश्वत लेने का आरोप
विज्ञापन

जानसठ। ग्रामीण ने ब्लॉक कर्मचारियों पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना लाभ दिलाने के एवज में रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। शिकायत पर बीडीओ ने जांच कर पैसा वापस दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सोमवार को क्षेत्र के गांव तुल्हेड़ी निवासी कालीचरण पुत्र मामराज ने बीडीओ डॉक्टर विजय प्रताप यादव से मिलकर शिकायत कर बताया कि उसने अपनी पुत्री के विवाह के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आवेदन किया था। योजना का लाभ दिलाने के लिए ब्लाक के दो कर्मचारी दो दिन पूर्व उसके घर पर आए तथा सुविधा शुल्क के रूप में दो हजार की मांग की। पीड़ित का आरोप है कि दो हजार देने के बाद भी उसकी पुत्री का नाम लाभार्थी की सूची में नहीं आया। बीडीओ ने बताया कि योजना के तहत आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। इसके लिए किसी को पैसे देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने पीड़ित को आवेदन करने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाते हुए दोबारा से आवेदन करने की सलाह दी और जांच कर कर्मचारियों से पैसे वापस दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें