फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब की भट्ठी पकड़ी, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। पुलिस ने पावटी के जंगल में घेराबंदी कर शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी है। आरोपी मौके से फरार हो गए। गांव के बाहरी छोर पर पुराने क्रेशर वाले रास्ते पर सत्यप्रकाश के ईख के खेत के बराबर में खाली पड़े प्लॉट में छापा मारा। मौके पर गांव का अमरदीप उर्फ फिफ्टी और हंसराज गैस चूल्हे पर अवैध शराब बनाने में जुटे थे। शराब तैयार करने के बाद केन में भरी जा रही थी। पुलिस की आहट सुनते ही दोनो खेतों में फरार हो गए। पुलिस ने दो कैनों में 10 लीटर शराब, गैस सिलेंडर, चूल्हा, उपकरण, बर्तन एवं कैन बरामद की है। मौके से मिला करीब छह क्विंटल लहन को मौके पर नष्ट किया गया। एसएचओ जीसी शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


भाई पर हमला कर किया घायल
चरथावल। दधेडू कलां गांव में जमीन बटवारे की रंजिश में भाई ने भाई पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। गांव के कय्यूम ने बताया कि उनके भाई अनीस और कामिल के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसी रंजिश में कामिल उसके पुत्र और पत्नी ने धारदार हथियारों से अनीस पर हमला बोल दिया। जिसमें अनीस की पत्नी अपने पति को बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गई। लेकिन गुस्साएं हमलावरों ने उसे उठाकर एक तरफ पटका और उसकी भी धुनाई की। जिसमें वह भी चोटिल हो गई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें