फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाहखेड़ी में हथियार चले, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहखेड़ी में हथियार चले, दो लोग घायल
विज्ञापन

जानसठ(मुजफ्फरनगर)। सिखेड़ा क्षेत्र के गांव दाहखेड़ी में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडों के बाद धारदार हथियार चले। हमले में दो लोग घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर पुलिस ने गांव में पहुंच कर लाठी फटकार कर मामले को शांत किया। घायलों को जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में सात लोगों का चालान किया है।
विज्ञापन

सिखेड़ा क्षेत्र के गांव दाहखेड़ी में ग्राम प्रधान इरशाद पुत्र बुद्धन गांव के रास्ते पर खड़ंजा लगवा रहा था। खड़ंजा का विरोध आरिफ पुत्र रियाज कर रहा था। खड़ंजा को लेकर दोनों पक्षों में पथराव के बाद जमकर लाठी डंडे व धारदार हथियार चले। गांव में झगड़े की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विपिन शर्मा फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और लाठियां फटकार कर दोनों पक्षों को भगाया। गांव में झगड़े की सूचना पर नई मंडी सीओ मणिलाल पाटीदार, एसडीएम जानसठ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को समझाया। झगड़े में प्रधान पक्ष के इस्तखार व तालिम घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया। ग्राम प्रधानी के चुनाव में इरशाद ने आरिफ को हराया था, तभी से दोनों पक्षों में चुनावी रंजिश चली आ रही है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों से सात लोगों प्रधान पक्ष के इरशाद, तालिब, इस्तखार तथा दूसरे पक्ष से आरिफ , जहूर, तसव्वर, खुर्शीद को हिरासत में लेकर शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया है। थाना प्रभारी विपिन शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर आई है। जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें