फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी कार चुरा कर बेचने वाले गिरोह का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
लग्जरी कार चुरा कर बेचने वाले गिरोह का खुलासा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चरथावल पुलिस ने लग्जरी कारों को चोरी कर चेचिस और इंजन नंबर बदलकर बेचने वाले गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से दो लग्जरी कार बरामद हुई है, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह और एसपी देहात आलोक शर्मा ने इस संबंध में जानकारी दी। बताया कि चरथावल इंस्पेक्टर राजीव कुमार को कुटेसरा नहर पर चेकिंग के दौरान सूचना मिली की चोरी किए वाहनों को मॉडीफाइड कर उनके चेचिस और इंजन नंबरों को बदलकर फर्जीवाड़ा लग्जरी कारों को बेचने वाले गिरोह के सदस्य अवैध असलहा लेकर दो कार में कुटेसरा की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने कुटेसरा नहर पर पकड़ने की घेराबंदी कर दी, लेकिन एक बोलेरो को दो आरोपी मौके पर छोड़कर ईख के खेतों में घुसकर फरार हो गए। दूसरी क्रेटा कार को रुकवाकर चेकिंग की , तो ड्राइवर ने पूछताछ में अपना नाम कुटेसरा निवासी शहजाद पुत्र इकबाल बताया। उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। कब्जे से बरामद कार पर फर्जी नंबर लिखा था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी लग्जरी कारों को चुराकर उनके चेचिस और इंजन नंबर को बदलकर फर्जी आरसी तैयार कर ग्रामीणों को बेचते है। फरार होने वाले बदमाशों के नाम सुलतान पुत्र अल्लारखा निवासी सददीकनगर खतौली और इरफान पुत्र नवाब निवासी कुटेसरा बताए। इस गिरोह में कई अन्य लोगों की भी सलिप्तता है। लेकिन उनके नाम की जानकारी फरार साथी सुलतान के पास है। पुलिस ने वाहन पर लिखे नंबर के आधार पर मथुरा जनपद के राया निवासी क्रेटा कार स्वामी ने बताया कि उक्त वाहन के उनके पास है। एसएसपी ने बताया कि गिरोह अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें