फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद हत्यारोपी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में बंद हत्यारोपी की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में चार जून 2018 से बंद वृद्ध हत्यारोपी बंदी की अचानक मौत हो गई। जेल में शनिवार दोपहर खाना खाने के दौरान अचानक हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी में तीन जून 2018 को पौत्री से छेड़छाड़ का विरोध करने पर वृद्ध ओमवीर की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने चार जून को इस मामले में मोहल्ला रामपुरी निवासी धर्मवीर सैनी के मकान में किराए पर रहने वाले सरधना क्षेत्र के गांव ज्वालागढ़ निवासी कृष्ण (55) पुत्र रामशरण को वृद्ध की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था, तभी से कृष्ण जेल में ही बंद था। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि शनिवार दोपहर कृष्ण जेेल में खाना खा रहा था। इसी दौरान अचानक उसने सीने में दर्द की शिकायत की, जिस पर उसे तत्काल गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अचानक हार्ट अटैक होने से उसकी मौत हुई है। परिजनों को खबर कर दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विचाराधीन बंदी के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें