पशु चिकित्सालय में चोरी
खतौली। पशु चिकित्सालय में मंगलवार की रात को चोरों ने खिड़की तोड़कर अंदर से हजारों रुपयों की कीमत का सामान चोरी कर लिया। चिकित्सालय में चौकीदार की कोई तैनाती नहीं है।
बुआ़ड़ा रोड पर तहसील के बराबर में पशु चिकित्सालय है। मंगलवार की रात को चोरों ने खिड़की तोड़ी और अंदर घुस गए। चोर अस्पताल के अंदर से छत का पंखा सहित हजारों रुपयों का पशु चिकित्सा से संबंधित सामान चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह चिकित्सक अस्पताल में पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला। पशु चिकित्सा प्रभारी डॉ. नरेश कुमार राठी ने पुलिस को चोरी की घटना की तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने चोरी की घटना को दर्जकर चोरों की तलाश प्रारंभ कर दी है।