फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंसर हत्याकांड तेरह दिन बाद भी नहीं खुल सका

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। फाइनेंसर नीरज चौहान हत्याकांड का पुलिस 13 दिन बाद भी खुलासा नहीं कर सकी है। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस प्रशासन को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया था। मामले का खुलासा नहीं होने के कारण लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

मोहल्ला गणेशपुरी निवासी फाइनेंसर नीरज चौहान की नौ दिसंबर की शाम सात बजे बदमाशों ने मकान के दरवाजे पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। पुलिस उसी दिन से हत्याकांड का खुलासा करने में जुटी है। क्राइम ब्रांच की टीम भी इस हत्याकांड में लगी है। पुलिस ने फाइनेंसर के पैसों के लेनदेन के कारोबार से जुड़े दो तांत्रिकों को भी हिरासत में ले रखा है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस उस शूटर की तलाश में है, जिसने फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस उस शूटर की तलाश में लगी है। 18 दिसंबर को फाइनेंसर की शोकसभा आयोजित की गई थी। शोकसभा में क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों ने पुलिस प्रशासन को हत्याकांड का खुलासा करने को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया था। खुलासा नहीं होने पर क्षेत्र में महापंचायत करने की घोषणा की गई थी। शनिवार को अल्टीमेटम का समय पूरा हो चुका है। अब क्षेत्र के लोगों ने महापंचायत करने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। शीघ्र की पुलिस प्रशासन के खिलाफ महापंचायत आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें