फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी करते एक आरोपी दबोचा, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। पुलिस ने गांव तिसंग में गोकशी की सूचना पर छापा मारकर गोवंश सहित एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हो गए। बृहस्पतिवार को गांव तिसंग में सरफराज पुत्र बशीर के घर पर गोकशी की सूचना मिलने पर एसआई विक्रम भाटी ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। पुलिस ने आरोपी मकान मालिक सरफराज को गोकशी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया, जबकि उसके दो अन्य साथी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से गोवंश, छुरी, तराजू, आदि सामान बरामद किया है। एसआई ने बताया कि गोकशी के मामले में तीन लोगों इरफान पुत्र बशीर, सरफराज व मेहताब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन



किरतपुर पुलिस का गांव कवाल में छापा
जानसठ। जिला बिजनौर के थाना किरतपुर की पुलिस ने गांव कवाल में छापा मारा। पुलिस ने एक चोर की निशानदेही पर छापा मारकर दो कटी हुई बाइक बरामद की है। बृहस्पतिवार को जिला बिजनौर के थाना किरतपुर के एसआई सतेंद्र नागर ने थाने में पहुंचकर इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा को बताया कि किरतपुर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी करते हुए गांव चितौड़ा निवासी शवाब पुत्र नवाब को गिरफ्तार किया गया था। उसकी निशानदेही पर किरतपुर पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ गांव कवाल निवासी युवक के मकान पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मकान के अंदर से चोरी की दो कटी हुई बाइक बरामद की। इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा ने बताया कि किरतपुर पुलिस कटी बाइक बरामद कर युवक को भी हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें