फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर बाजार में जमकर हुई मारपीट, अफरातफरी मची

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन के सदर बाजार में जमकर मारपीट होने से अफरातफरी मच गई। पहले स्कूटी सवार युवकों ने टैंपू चालक के साथ मारपीट। विरोध करने पर युवकों ने लोगों को भी पीटा। जिससे गुस्साएं अन्य लोगों ने युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। युवक अपनी स्कूटी छोड़ कर फरार हो गए।
विज्ञापन

सदर बाजार में शुक्रवार शाम को कुछ युवक स्कूटी पर जा रहे थे, तभी सामने से आए टैंपू की स्कूटी में टक्कर लग गई। स्कूटी सवार युवकों ने टैंपू चालक को पकड़ कर उसकी धुनाई कर दी। वहीं पास में शराब ठेके पर खड़े लोगों ने मारपीट का विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। जिससे वहां पर अफरातफरी मच गई। युवकों की गुंडाई देख कर बाजार में दुकानों के बाहर खड़े लोगों ने युवकों को घेर लिया और उनको दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। लगातार मारपीट होने से बाजार में भगदड़ मच गई। युवक अपनी स्कूटी छोड़ कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस जब पहुंची, तो तब तक दोनों पक्षों के हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में ले लिया है। उसके जरिए पुलिस युवकों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें