तितावी। बघरा की स्टेट बैंक शाखा से बुधवार दोपहर 20 हजार निकालकर घर जा रहे छोटू राम पुत्र बलजीत सिंह निवासी मांडी से रास्तें में बदमाशों ने तमंचों से आतंकित करते हुए पर नगदी लूट ली। बदमाश उसके साथ मारपीट कर जंगल में डालकर फरार हो गए थे। शुक्रवार को पुलिस ने सूचना पर मुकंदपुर गंगनहर पर लूट के इरादे से खड़े बदमाश को घेराबंदी कर दबोच लिया। जिसके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस व छोटू से लूटी गई बीस हजार की नगदी में से 15 हजार रुपये बरामद कर लिए। पकड़े गए लुटेरे ने अपना नाम हाकम पुत्र मुकेश सिसौदिया निवासी कडिया, थाना पचोर, जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश बताया। पुलिस ने बदमाश को जेल भेज दिया।
विवाहिता ने कुकर्म समेत कई मुकदमे दर्ज कराए
तितावी। विवाहिता ने ससुरालियों पर शादी के बाद कुकर्म, यौन शोषण करने और अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार लड़वा गांव की विवाहिता रचना पुत्री नाहर सिंह की शादी करीब चार वर्ष पूर्व प्रदीप कुमार पुत्र प्रमोद के साथ हुई थी। शादी पिता नाहर ने रचना के पति प्रदीप को कार भी दी थी। लेकिन उसके बाद भी रचना के ससुराल वाले रचना से अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। इसी बीच रचना ने एक लड़की को जन्म दिया। जिसके पैदा होने के बाद रचना के माता पिता ने ससुराल के लोगों को दो लाख नगद व एक भैंस भी दी थी। आरोप है कि पति प्रदीप व देवर अंकित विवाहिता का उत्पीड़न करने लगे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब छह माह पूर्व ससुरालियों के द्वारा मारपीट करके उसे घर से निकाल दिया गया था। वह मायके में आकर रहने लगी थी। ससुराल वाले किसी तरह मान मनव्वल कर उसे फिर ले गए। लेकिन उसका उत्पीड़न करते रहे। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति प्रदीप, सास मुबलेश, ससुर प्रमोद, देवर अंकीत व ननंद साक्षी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर रचना को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
अवैध शराब समेत पकड़ा
तितावी। पुलिस ने करवाड़ा गांव निवासी शराब तस्कर सतबीर पुत्र भागमल को पकड़ कर उसके कब्जे से 96 अवैध शराब के पव्वे, दो किलो यूरिया भी बरामद किया है। जिसको वह शराब में मिलाकर उसकी सप्लाई करता था। उधर, तितावी पुलिस ने अपहरण तथा दुराचार के मामले में फरार चल रहे आरोपी कुलदीप पुत्र फेरु, सावन पुत्र सतवीर को तितावी पीर मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।