फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरापुर पुलिस ने बदमाश दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर तीन बाइक, कलर टीवी व अन्य सामान बरामद किए हैं। आरोपी के दो साथी फरार हो गए।
विज्ञापन

एसओ मनोज चौधरी ने प्रेसवार्ता को इसकी जानकारी दी। बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने भुम्मा रोड एसडी इंटर कालेज के सामने तीन बाइकों पर सवार तीन बदमाशों को घेराबंदी कर रोक लिया। पुलिस से घिरा देखकर दो बदमाश बाइक छोड़कर जंगल में भाग निकले, जबकि एक बदमाश सोनू पुत्र कालूराम निवासी नंगला खेपड़ को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए सोनू की निशानदेही पर दो दिन पूर्व साहब सिंह इंटर कालेज नंगला खेपड़ से चोरी गया सामान जिनमें 10 एलईडी बल्ब, दो रजिस्टर, स्टेट बैंक के पीछे नई बस्ती निवासी साजिद पुत्र अय्यूब के घर से चोरी गया सामान जिनमें एक कलर टीवी, प्रेस, घड़ी, डेक आदि सामान बरामद किया।
बदमाश के कब्जे से एक छुरी भी बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश क्षेत्र के बैंक्वेट हालो में वेटर का काम करता था और अपने साथियों से मिलकर बाइक चोरी कराता था। बरामद तीनों बाइक चोरी की हैं। फरार बदमाश नरेंद्र पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी नंगला खेपड़ व एक अज्ञात बताया गया। पकडे़ गए बदमाश की साहब सिंह इंटर कालेज में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से भी पुष्टि की गयी है। उधर, सीओ एसकेएस प्रताप ने भी बदमाश से पूछताछ की। पुलिस को बाकी बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन


हादसे में गाय मरी
मीरापुर। मीरापुर रामराज रोड पर वाहन से घायल गाय के मरने पर पुलिस व हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गाय के शव का अंतिम संस्कार किया। हिंदू युवा वाहिनी के अंकुर शर्मा, रौशन शर्मा, अनिल प्रजापति आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

मां का ऋण नहीं चुकाया जा सकता
मीरापुर। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में मदर्स-डे पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बच्चों ने मन मोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित अभिभावकों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विपिन कुमार ने कहा कि जीवन में माता पिता का ऋण नहीं चुकाया जा सकता। व्यवस्था में समस्त स्टाफ सक्रिय रहा। संचालन ईसा अरोड़ा, अंशिका बालियान ने किया। निदेशक बीपी सिंह ने बच्चों को माता-पिता के सम्मान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


मां ने बेटे के खिलाफ तहरीर दी
मीरापुर। गांव मुकल्लमपुरा निवासी एक वृद्ध मां ने थाने में अपने पुत्र व पुत्रवधू के विरुद्ध तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि उसका पुत्र व पुत्रवधू उसका भरण पोषण नहीं करते और जीवन यापन के लिए आवश्यकतानुसार मांगने पर उसके साथ मारपीट करते हैं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें