फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौवंश के छह तस्करों को धुनाई कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवंश के छह तस्करों को धुनाई कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रोहाना के पास हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने छह गोवंश तस्करों को पकड़ा और धुनाई करके पुलिस के हवाले कर दिया। तीन वाहनों से पुलिस ने 13 गाय और आठ बछडे़ मुक्त कराकर आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता एक्ट और गौवंश अधिनियम का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

हिंदू संगठनों से जुड़े लोग बुधवार को रोहाना क्षेत्र में जा रहे थे, तभी सूचना मिली कि दभेड़ी पशु पैठ से कुछ गोवंश तस्कर गाय और बछड़ों लेकर इस रास्ते से जा रहे है। इस जानकारी पर हिंदू संगठनों के लोगों ने घेराबंदी कर ली। तीन बोलेरो को रोका तो उनमें गाय और बछड़ों को ठूंस कर ले जाया जा रहा था। लोगों ने हंगामा करते हुए गोवंश तस्करों को दबोच लिया और धुनाई कर दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर छह लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने गाड़ियों से 13 गाय और आठ बछडे़ मुक्त कराए। इंस्पेक्टर सिटी कोतवाली अनिल कपरवान ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों प्रवेश पुत्र रामशरण निवासी फुगाना, भूरा पुत्र मकसूद निवासी रोहनी हरजीपुर, हयात मौहम्मद पुत्र कुरबान निवासी लोई सराय, झबरेडा के तसव्वर, शिकारपुर भौराकलां के आरिफ और रुड़की के गांव सरकरपुर निवासी मुस्तफा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, आरोपियों ने हिंदू संगठनों के लोगों पर उनसे नगदी और मोबाइल फोन छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें