नदी में गिरने से कार बची
पुरकाजी। कार अनियंत्रित होकर सोनाली नदी के लोहे के पुल के बीच में फंस गई। राहगीरों ने कार सवारों को सकुशल बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि कार नदी में नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। पुल में फंसी कार काफी प्रयास करने पर भी नहीं निकल सकी है।
सहारनपुर निवासी ललित कुमार शुक्रवार को अपने पिता व एक बच्चों को साथ लेकर लक्सर में अपनी रिश्तेदारी में गया था। वहां से वापस लौटते समय शेरपुर गंगा खादर में सोनाली नदी पर बने लोहे के पुल पर बाइक सवार युवक को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर लोहे पुल के बीच में फंसकर गई। कार सवारों के चीखने पर वहां से गुजरने वाले राहगीर मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने कार सवारों को सकुशल बाहर निकाल लिया। लोगों ने कार को भी बाहर निकलाने की बड़ी कोशिश की, लेकिन कार पुल के बीच में इस कदर फंस गई थी कि वह नहीं निकल सकी। कार नदी में भी गिर सकती थी। जिससे बड़ा हादसा भी हो सकता था।