मंसूरपुर में ट्रेन से कटकर ग्रामीण की मौत
मंसूरपुर। ट्रेन के नीचे आने से ग्रामीण कट गया। शव की शनाख्त होने पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीण की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
पुलिस के मुताबिक मंसूरपुर के गांव जोहरा निवासी चंद्रपाल (40) पुत्र सोमपाल बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे शराब के नशे में जड़ौदा रेलवे स्टेशन के पास पहुंच गया। रेलवे लाइन पर ट्रेन के नीचे आने से चंद्रपाल कट गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की जांच पड़ताल की। मृतक की जेब से मिली कागजातों से शव की शनाख्त हो सकी। पुलिस ने रात में परिजनों को इसकी सूचना दी। ग्रामीण की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि चंद्रपाल रात में शराब के नशे में रेलवे लाइन पर पहुंचने पर ट्रेन से कटा है।