फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश को मुक्त कराया, एक आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवंश को मुक्त कराया
विज्ञापन

भोपा। गोकशी करने को लेकर जा रहे दो बछड़ों को पुलिस ने मुक्त कराते हुए एक आरोपी को गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथी भाग निकले। आरोपी के पास से चाकू व गोकशी करने के उपकरण बरामद किए हैं।
बृहस्पतिवार को जौली पुलिस चौकी प्रभारी अमीर सिंह को सूचना मिली कि एक मैजिक गाड़ी में तीन लोग गोकशी के लिए बछड़ों को लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने उनका पीछा करते हुए उन्हें रुडक़ली पुलिया के पास रोकना का प्रयास किया तो वो भागने लगे। पुलिस ने एक युवक को गाड़ी सहित दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सलमान पुत्र हासिम बताया है। भागने वाले दो साथियों के नाम सावेज कुरैशी व कासिफ कुरैशी निवासीगण गांव तेवड़ा, थाना ककरौली बताया। पकड़े गए आरोपी के पास से चाकू व अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सिफारिशों को थाने से हड़काकर भगा दिया।
विज्ञापन

दो बहनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
भोपा। महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में दो सगी बहनों के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा कायम कराया है। गांव मजलिसपुर तौफीर निवासी शेरसिंह ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह किसी कार्य से घर से बाहर गया था। उसकी पत्नी घर के आंगन में बैठी कार्य कर रही थी, तो उसके भतीजे की पत्नी ने उसकी पत्नी को कंकर फेंक कर मार दी। विरोध किया तो उसके भतीजे की पत्नी अपनी बहन को लेकर उसके घर पहुंची और उसकी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल महिला का उपचार कराया।
विज्ञापन

प्रेमी युगल पकड़ा
भोपा। पुलिस ने प्रेमी युगल पकड़ा। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दो माह पूर्व थाने पर बेटी के अपहरण का मुकदमा कायम कराया था। पुलिस तभी से युवती को बरामद करने का प्रयास कर रही थी। भोपा पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्रेमी युगल को बरामद कर लिया। प्रेमी उत्तराखंड का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि युवती को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें