फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों के खून से रंग रहे हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनों के खून से रंग रहे हाथ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में अपनों के खून से लोग हाथ रंग रहे हैं। कहीं चाचा-भाई कातिल के रूप में सामने आए हैं तो कहीं भाई ने ही भाई को मौत के घाट उतारा है। जिले के माथे पर लगा अपनों के खून बहाने का दाग नहीं मिट पा रहा है।
विज्ञापन

रामलीला टिल्ला निवासी छोटे भाई मोनू के बड़े भाई को कत्ल करने की घटना नई नहीं है। इससे पहले भी कई वारदातों के कसूरवार अपने ही निकले हैं। वजह चाहे जो भी हो, लेकिन जिले की धरती पर अपनों का खून में परिवार, रिश्तेदारों में जरा भी हिचकिचाहट नहीं है। फरवरी माह में ककरोली में बेटे धर्मवीर ने मां को मौत के घाट उतार दिया था। बेटे ने जमीन को अन्य बहनों के नाम करने के डर से मां का कत्ल कर दिया था। इसके अलावा भी तितावी क्षेत्र के गांव मांडी में छोटे भाई अंकित ने भाभी से इश्कबाजी के चक्कर में बड़े भाई डॉ मनोज की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने छोटे भाई को हत्याकांड में जेल भेजा। शाहपुर के गांव तावली में बड़े भाई तहसीन ने बहन आबिदा की इसलिए हत्या कर दी, वो उसे अपराध करने से रोकती थी। शाहपुर के ही गांव पलड़ी में भी बड़ेे भाई ने बहन गुलिस्ता की रात में सोते समय इसलिए हत्या कर दी, ताकि वह अपने ससुराल वालों हत्या के मुकदमे में फंसा कर जेल भिजवा सके, मगर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर हत्यारोपी भाई को जेल भेजा। इतना ही नहीं, जिले में लगातार अपनों का खून बहाने का सिलसिला जारी है। हाल ही में शामली के श्रीपाल कालोनी निवासाी मोहित पुत्र विजय की भौराकलां के मुंडभर में लाश मिली थी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया तो सब हतप्रभ रहे गए। मोहित के अपनी चाची से अनैतिक संबंध थे, जिसको लेकर परिजनों ने देख लिया। मोहित के कत्ल में उसके चाचा राजपाल और भाई राहुल कसूरवार निकले थे, जिन्हें पुलिस ने सलाखों के पीछे डाल दिया। रामलीला टिल्ले पर छोटे भाई मोनू उर्फ मुन्ना ने बड़े भाई रजनीश का कल्त केवल इस बात पर कर दिया कि वह अक्सर नशे की हालत में माता-पिता से गाली-गलौज करता रहता था। हत्याकांड में भी अपनों का खून बहाने में छोटा भाई निकला है। इसके अलावा भी जिले में पहले भी इज्जत की खातिर अपनों के कल्त होते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें